Newsnowदेशदिल्ली के सीएम Arvind Kejriwal ने किया आश्रम फ्लाईओवर का उद्घाटन

दिल्ली के सीएम Arvind Kejriwal ने किया आश्रम फ्लाईओवर का उद्घाटन

ट्रैफिक पुलिस की ओर से जारी एक एडवाइजरी में कहा गया है कि फ्लाईओवर आज शाम 5 बजे यात्रियों के लिए फिर से खुल जाएगा।

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal ने सोमवार को आश्रम फ्लाईओवर का उद्घाटन किया जिससे दिल्ली और नोएडा के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें: Pm Modi ने बेंगलुरु में एयरो इंडिया 2023 का उद्घाटन किया

Arvind Kejriwal ने किया आश्रम फ्लाईओवर का उद्घाटन

Delhi CM Arvind Kejriwal inaugurated Ashram flyover

दो महीने से अधिक समय तक बंद रहने के बाद, दिल्ली का आश्रम फ्लाईओवर आज फिर से खुलने वाला है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को आश्रम फ्लाईओवर का उद्घाटन किया ।

दिल्ली के मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal ने ट्वीट कर कहा की, “लोगों की परेशानी खत्म हो गई है, नोएडा से आने वाले आश्रम फ्लाईओवर विस्तार के खुलने के आप नोएडा और AIIMS के बीच सिग्नल फ़्री यात्रा कर सकते है।”

आश्रम फ्लाईओवर से नोएडा से एम्स तक सुगम यात्रा

Delhi CM Arvind Kejriwal inaugurated Ashram flyover

एक बार इस आश्रम फ्लाईओवर का उद्घाटन हो जाने के बाद, यह तीन प्रमुख चौराहों – महारानी बाग, डीएनडी, सराय काले खां की ओर जाने वाले रिंग रोड बिंदु की दुरी को कम कर देगा। इससे दिल्ली नोएडा, शहर के मध्य और दक्षिणी भागों के बीच यात्रा समय में 25 मिनट की कटौती की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: Manish Sisodia को 20 मार्च तक के लिए तिहाड़ जेल भेज दिया गया

राष्ट्रीय राजधानी में आश्रम फ्लाईओवर को फिर से खोलने के कारण, दिल्ली पुलिस ने रविवार को उन यात्रियों के लिए ट्रैफिक अलर्ट जारी किया, जो इसके उद्घाटन के बाद इसका उपयोग करने का इरादा रखते हैं। दिल्ली पुलिस दवारा जारी एडवाइजरी के मुताबिक फिलहाल हल्के वाहनों को ही आश्रम फ्लाईओवर के इस्तेमाल की इजाजत होगी। अगली सूचना तक बसों और ट्रकों जैसे भारी वाहनों को दोनों कैरिजवे पर जाने की अनुमति नहीं है।

spot_img

Men Clothing

spot_img

सम्बंधित लेख

Our jewellery is designed to transcend trends and become heirlooms of your personal journey.spot_img
Shop now and celebrate heritage with a fresh twist! 👗🌸✨spot_img
Our collection ensures you carry confidence in every stitch.spot_img
spot_img