Budaun की महिला डॉक्टर ने बीजेपी नेता पर लगाया उनकी बेटी के अपहरण का आरोप

बदायूं /यूपी: Budaun की एक महिला डॉक्टर सुमन गुप्ता पत्नी स्वर्गीय सोनल आनंद निवासी गांव लौडा बहेडी ने अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व सदस्य और भाजपा नेता मनोज मसीह और उनके बेटों पर घर में घुसकर मारपीट करने और उनकी बेटी का अपहरण करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Budaun के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र का मामला 

सिविल लाइंस थाने में कार्यरत डॉक्टर का आरोप है कि पूर्व सदस्य अपने बेटों और पत्नी और हथियारों के साथ उसके घर में घुस आए और उन पर हमला किया।

यह भी पढ़ें: बदायूं में खुलेआम चल रहा देह व्यापार, पुलिस ने किया भंडाफोड़

उन्होंने आरोप लगाया की वह लोग उनकी बेटी का अपहरण करके ले गए।  जब मैंने इसका विरोध किया तो उन्होंने मेरे साथ मारपीट की, जिसमें मुझे काफी गुम चोट आई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बदायूं से कुलदीप सक्सेना की रिपोर्ट

Exit mobile version