होम देश Budaun में राशन कार्ड धारकों को अब नहीं मिलेगा फ्री राशन

Budaun में राशन कार्ड धारकों को अब नहीं मिलेगा फ्री राशन

Budaun में राशन कार्ड धारकों को अब नहीं मिलेगा फ्री राशन। खाद्यायुक्त लखनऊ के निर्देशानुसार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अन्तर्गत अब लेना होगा दो रुपये प्रति किलो गेंहूँ व तीन रुपये प्रति किलो के हिसाब से राशन।

(प्रतिनिधि) Budaun में राशन कार्ड धारकों को अब नहीं मिलेगा फ्री राशन।

बदायूं/उ.प्र: Budaun जिला पूर्ति अधिकारी रमन मिश्र के द्वारा आज कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस कान्फ्रेन्स का आयोजन किया।

Budaun Ration card holders will no longer get free ration
Budaun में राशन कार्ड धारकों को अब नहीं मिलेगा फ्री राशन

प्रेस कान्फ्रेन्स में बताया गया कि खाद्यायुक्त लखनऊ के निर्देशानुसार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अन्तर्गत आच्छादित अन्त्योदय तथा पात्र गृहस्थी राशनकार्डो को माह जुलाई, 2022 के सापेक्ष आवंटित खाद्यान्न तथा माह जून 2022 के सापेक्ष आयोडाइज्ड नमक, रिफाइण्ड सोयाबीन ऑयल तथा साबुत चना माह अगस्त, 2022 में दिनांक 25-08-2022 से 31-08-2022 के मध्य वितरण किया जायेगा। 

Budaun में नहीं मिलेगा फ्री राशन

(प्रतिनिधि) Budaun में राशन कार्ड धारकों को अब नहीं मिलेगा

इस अवधि में अन्त्योदय कार्डधारकों को 35 किग्रा0 खाद्यान्न (14 क्रिगा0 गेहूॅ तथा 21 किग्रा0 चावल) का निर्धारित दर गेहॅू 02/- रू प्रति किलोग्राम तथा चावल 03/- रू प्रति किलोग्राम (35 किलोग्राम खाद्यान्न प्रत्येक अन्त्योदय कार्डधारका को 91/- रू के अनुसार वितरण कराया जायेगा।

इसी प्रकार पात्र गृहस्थी राशनकार्डों से सम्बद्ध यूनिटों पर 05 किलोग्राम खाद्यान्न प्रति यूनिट (02 किलोग्राम गेहॅू व 03 किलोग्राम चावल) का निर्धारित दर गेहॅू 02/- रू प्रति किलोग्राम तथा चावल 03/- रू प्रति किलोग्राम (05 किलोग्राम खाद्यान्न 13/- रू0 प्रति यूनिट) के हिसाब से वितरण किया जायेगा। 

इसके अतिरिक्त यह भी अवगत कराया गया कि अन्त्योदय तथा पात्र गृहस्थी कार्डधारकां को माह जून 2022 के सापेक्ष माह अगस्त 2022 में दिनांक 25-08-2022 से दिनांक 31-08-2022 के मध्य ही प्रति कार्ड आयोडाइज्ड नमक (01 किलोग्राम प्रति कार्ड), रिफाइण्ड सोयाबीन आयॅल (01 लीटर प्रति कार्ड) तथा साबुत चना (01 किलोग्राम प्रति कार्ड) का भी निःशुल्क वितरण किया जायेगा।

बदायूं से कुलदीप सक्सेना की रिपोर्ट                

Exit mobile version