होम देश Hardoi में धूमधाम के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Hardoi में धूमधाम के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Hardoi में धूमधाम के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, शाहबाद कोतवाली में क्षेत्राधिकारी हेमंत उपाध्याय ने झंडारोहण किया, जिसके बाद राष्ट्रीय गान हुआ।

Independence Day celebrated with pomp in Hardoi

हरदोई/उ.प्र: Hardoi के शाहाबाद नगर में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस। शाहाबाद नगर में आज स्वतंत्रता दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया, नगर के शाहबाद कोतवाली में क्षेत्राधिकारी हेमंत उपाध्याय ने झंडारोहण किया, जिसके बाद राष्ट्रीय गान हुआ। 

वहीं तहसील मुख्यालय पर उपजिलाधिकारी धीरेंद्र श्रीवास्तव ने झंडारोहण किया नगर में सरकारी संस्थानों पर बड़ी धूमधाम के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।

Hardoi में पवन रस्तोगी और गोपाल गुप्ता तिरंगा यात्रा में शामिल रहे 

hardoi tiranga yatra

नगर में नामित सभासद पवन रस्तोगी व समाजसेवी गोपाल गुप्ता ने नगर में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली है। भाजपा के नामित सभासद व विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता पवन रस्तोगी अपने कार्यकर्ताओं के साथ मां संकटा देवी प्रांगण पहुंचे। 

यह भी पढ़ें: हरदोई में मदरसे के छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा

वहीं समाजसेवी गोपाल गुप्ता भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ संकटा देवी प्रांगण पहुंचे, यहां पर एकजुट होकर इन लोगों ने नगर में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली। यह तिरंगा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई। 

इस दौरान हर युवा की जुबां पर भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लग रहे थे युवाओं में देशभक्ति का जुनून देखने को मिला।  यह तिरंगा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए राम वाटिका पहुंची और यात्रा का समापन हुआ। इस यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

Exit mobile version