NewsnowदेशSultanpur: महाकाल कॉरिडोर के उद्घाटन पर भाजपाइयों ने शिवालयों में की पूजा-...

Sultanpur: महाकाल कॉरिडोर के उद्घाटन पर भाजपाइयों ने शिवालयों में की पूजा- अर्चना

महाकाल मंदिर देश- विदेश के करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र : डाॅ आरए वर्मा। नगर मंडल अध्यक्ष आकाश जायसवाल के संयोजन में भाजपाइयों ने सुलतानपुर के रामलीला मैदान स्थित शिव मंदिर पर ओम नमः शिवाय का जाप व जलाभिषेक किया।

सुलतानपुर/यूपी: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा उज्जैन में महाकाल कॉरिडोर के उद्घाटन के उपलक्ष्य में Sultanpur के भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को 26 मंडलों के 34 शिव मन्दिरों पर पूजा- अर्चना और जलाभिषेक किया।

नगर मंडल अध्यक्ष आकाश जायसवाल के संयोजन में भाजपाइयों ने सुलतानपुर के रामलीला मैदान स्थित शिव मंदिर पर ओम नमः शिवाय का जाप व जलाभिषेक किया। 

Sultanpur भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा मौजूद रहे 

Mahakal corridor inauguration Sultanpur BJP worshiped in shivalaya
Sultanpur: महाकाल कॉरिडोर के उद्घाटन पर भाजपाइयों ने शिवालयों में की पूजा- अर्चना

इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा ने कहा भाजपा सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के एजेंडे के तहत उज्जैन में हो रहे महाकाल कॉरिडोर के उद्घाटन के उपलक्ष्य में आज जिले भर के शिव मंदिरों पर पूजा- पाठ व जलाभिषेक का आयोजन किया गया। 

उन्होंने कहा मोदी सरकार के कार्यकाल में वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के बाद अब उज्जैन में महाकाल कॉरिडोर का निर्माण कराया गया है। महाकाल मंदिर देश-विदेश के करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है। 

यह भी पढ़ें: Sultanpur में दुर्गापूजा विसर्जन में 2 पक्षों का हुआ टकराव, पथराव में कई घायल 

इस मौके पर पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष डाॅ एमपी सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष बबिता जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश जयसवाल, आनन्द प्रकाश द्विवेदी, सुनील वर्मा, आलोक आर्या, धर्मेंद्र कुमार, आशीष सिंह रानू, अरुण द्विवेदी, बाॅबी सिंह, प्रवीण मिश्रा, रचना अग्रवाल, सभासद अरूण सिंह, मनीष जयसवाल, संदीप गुप्ता, शंकर दयाल अग्रहरि, गोविंद अग्रहरि, संजय सिंह मुन्ना, विजय सेक्रेटरी, सतनाम सिंह, प्रदीप मिश्रा, आशीष रघुवंशी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Sultanpur: मशीन से तैयार होगा गाय के गोबर से बना लट्ठ, बड़े पैमाने पर होगा इस्तेमाल।

पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया के मंगलवार को जिले के भुवनेश्वर महादेव मंदिर बेलवाई में विधायक राजेश गौतम, जनवरी नाथ धाम अर्जुनपुर में विधायक सीताराम वर्मा, शिव मंदिर जयसिंहपुर पर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय, शिव मंदिर गोपेश्वर धाम मुरली नगर में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि डिंपल सिंह एवं मण्डल अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव, शिव मंदिर अहिमाने में मण्डल अध्यक्ष राम अभिलाख सिंह, शिव मंदिर भटपुरा में मण्डल अध्यक्ष सुभाष वर्मा, प्रदीप शर्मा एवं दान बहादुर तिवारी, शिवालय इच्छूरी पुरखीपुर मण्डल अध्यक्ष संदीप तिवारी ने पूजा पाठ एवं जलाभिषेक किया

इस अवसर पर शिव मंदिर ज्ञानीपुर में ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र वर्मा, शिव मंदिर हनुमानगंज में मण्डल अध्यक्ष राजेश चतुर्वेदी, शिवालय गोसैसिंहपुर में मण्डल अध्यक्ष शोभनाथ यादव, शिव मंदिर गंगापुर भुलिया पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रात्येश सिंह बंटी, शिव मंदिर नानेमऊ ब्लाक प्रमुख चन्द्र प्रताप सिंह एवं मण्डल अध्यक्ष शेष कुमार सिंह, शिव धाम बरौसा पर ब्लॉक प्रमुख राहुल शुक्ला, श्री राम दरबार शिव मंदिर लंभुआ में ब्लाक प्रमुख कुॅवर बहादुर सिंह एवं मण्डल अध्यक्ष संजय सरोज सहित जिले के 34 मंदिरों पर भाजपाइयों ने पूजा पाठ एवं जलाभिषेक किया।

सुल्तानपुर से भूपेन्द्र सिंह की रिपोर्ट 

spot_img

Men Clothing

spot_img

सम्बंधित लेख

Our jewellery is designed to transcend trends and become heirlooms of your personal journey.spot_img
Shop now and celebrate heritage with a fresh twist! 👗🌸✨spot_img
Our collection ensures you carry confidence in every stitch.spot_img
spot_img