Yoga ने जोड़ा विश्व को: PM Modi ने विशाखापत्तनम से दिया वैश्विक संदेश
योग के माध्यम से "मैं से हम" की यात्रा न केवल व्यक्तिगत चेतना को विस्तार देती है, बल्कि सामाजिक समरसता और वैश्विक एकता को भी सुदृढ़ करती है।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर PM Modi ने आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में भव्य कार्यक्रम में भाग लिया और हजारों लोगों के साथ योगासन कर विश्व को “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य” का संदेश दिया। उनके साथ मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू भी उपस्थित रहे। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि “योग आज सभी का है, और सभी के लिए है”। उन्होंने बताया कि योग ने आज न केवल भारत को, बल्कि पूरे विश्व को जोड़ने का कार्य किया है।
Yoga Day 2025: पीएम मोदी विशाखापत्तनम में योग का नेतृत्व करेंगे, बनेगा गिनीज रिकॉर्ड!
योग बना विश्व एकता का सेतु: PM Modi

PM Modi ने संयुक्त राष्ट्र में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में प्रस्ताव पारित होने की ऐतिहासिक घटना को याद करते हुए कहा कि 175 देशों का समर्थन इस बात का प्रमाण है कि विश्व शांति और स्वास्थ्य के लिए योग एक वैश्विक माध्यम बन चुका है।
उन्होंने कहा कि चाहे सिडनी ओपेरा हाउस की सीढ़ियाँ हों, एवरेस्ट की चोटियाँ, या समुद्र का विस्तार – हर स्थान से योग का एक ही संदेश आता है: “योग सबका है, और सबके लिए है।” प्रधानमंत्री ने यह भी रेखांकित किया कि आज जब दुनिया विविध तनावों, संघर्षों और अस्थिरताओं से जूझ रही है, तब योग शांति, सेवा और सह-अस्तित्व का मार्ग प्रशस्त करता है।

योग के माध्यम से “मैं से हम” की यात्रा न केवल व्यक्तिगत चेतना को विस्तार देती है, बल्कि सामाजिक समरसता और वैश्विक एकता को भी सुदृढ़ करती है।
अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें










