PM Modi ने Gujarat में Micron Semiconductor Plant का किया उद्घाटन

PM Modi ने गुजरात के साणंद में Micron Technology की सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सुविधा का उद्घाटन किया। उन्होंने इसे भारत की टेक्नोलॉजी लीडरशिप की दिशा में एक ऐतिहासिक पड़ाव बताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल ही में आयोजित विश्व की सबसे बड़ी और सफल एआई समिट के बाद आज का यह कार्यक्रम भारत के तकनीकी सामर्थ्य और कमिटमेंट का एक और प्रमाण है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जहां एआई समिट ने दुनिया को भारत की सॉफ्टवेयर क्षमता से परिचित कराया, वहीं साणंद की यह सुविधा हार्डवेयर मैन्युफैक्चरिंग में भारत की नई पहचान को मजबूत करती है। उन्होंने कहा कि भारत तेजी से ग्लोबल सेमीकंडक्टर वैल्यू चेन का हिस्सा बन रहा है और माइक्रोन की यह यूनिट उसी नए मिजाज का उदाहरण है।

नीति से उत्पादन तक तेज रफ्तार

प्रधानमंत्री ने याद दिलाया कि जून 2023 में इस परियोजना के लिए एमओयू साइन हुआ था और फरवरी 2026 तक यह सुविधा कमर्शियल प्रोडक्शन शुरू कर चुकी है। उन्होंने कहा कि जो लोग इस सेक्टर को समझते हैं, वे इस स्पीड की अहमियत जानते हैं। स्पष्ट नीति, तेज निर्णय और निवेश-हितैषी वातावरण ने इस परियोजना को गति दी है।

उन्होंने कहा कि अगर पिछली सदी का रेगुलेटर ऑयल था, तो इस सदी का रेगुलेटर माइक्रोचिप होगा। इसी सोच के साथ भारत ने कोविड काल के दौरान सेमीकंडक्टर मिशन की घोषणा की थी, जब वैश्विक सप्लाई चेन बाधित थी।

Ajmer बना देशव्यापी HPV वैक्सीनेशन ड्राइव का केंद्र, PM Modi ने दी विकास की सौगात

यह प्लांट भारत-अमेरिका सहयोग का प्रतीक है: PM Modi

PM Modi ने कहा कि यह सुविधा भारत और अमेरिका के बीच मजबूत साझेदारी का भी प्रमाण है। उन्होंने माइक्रोन के नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निवेश भारत के प्रति वैश्विक भरोसे को दर्शाता है।

उन्होंने बताया कि इस प्लांट में फिलहाल सैकड़ों लोगों को रोजगार मिला है और आने वाले समय में इसका विस्तार होगा। इससे स्थानीय इकोसिस्टम, स्किल डेवलपमेंट और सप्लाई चेन को मजबूती मिलेगी।

PM Modi ने वैश्विक निवेशकों को आश्वस्त किया कि केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर निवेशकों को पूरा सहयोग देंगी। उन्होंने कहा कि दुनिया तक संदेश पहुंच चुका है—भारत सक्षम है, प्रतिस्पर्धी है और प्रतिबद्ध है। साणंद आने वाले वर्षों में सेमीकंडक्टर सेक्टर में सफलता की नई इबारत लिखेगा।

अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

आगे पढ़ें

संबंधित आलेख

Back to top button