Startup India के 10 साल: PM Modi ने कहा—‘यह सिर्फ योजना नहीं, नवाचार की क्रांति है’

PM Modi ने ‘Startup India’ पहल के एक दशक पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। इस मौके पर देशभर से आए स्टार्टअप संस्थापक, उद्यमी, निवेशक और नीति-निर्माता मौजूद रहे। प्रधानमंत्री ने कहा कि स्टार्टअप इंडिया अब केवल एक सरकारी योजना नहीं रही, बल्कि यह भारत में उद्यमिता और नवाचार की एक व्यापक क्रांति बन चुकी है।

‘Startup India एक आंदोलन बन चुका है’

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि बीते दस वर्षों में स्टार्टअप इंडिया ने भारत के इनोवेशन इकोसिस्टम को नई पहचान दी है। उन्होंने कहा कि यह पहल युवाओं को सिर्फ नौकरी खोजने वाला नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला बनने के लिए प्रेरित कर रही है। प्रधानमंत्री ने इसे आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक मजबूत आधार बताया।

PM Modi ने नई दिल्ली में Pongal समारोह को संबोधित किया।

भारत बना वैश्विक Startup India हब: PM Modi

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भारत दुनिया के प्रमुख स्टार्टअप देशों में शामिल हो चुका है। देश के स्टार्टअप कृषि, स्वास्थ्य, फिनटेक, शिक्षा, रक्षा, अंतरिक्ष और हरित ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में नए समाधान विकसित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जोखिम उठाने की संस्कृति अब भारतीय युवाओं की पहचान बनती जा रही है।

सरकार का फोकस: नीति सुधार और नवाचार

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि सरकार ने नीति सुधार, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, फंडिंग तक आसान पहुंच, टैक्स सरलीकरण और मेंटरशिप जैसी व्यवस्थाओं के जरिए स्टार्टअप्स के लिए अनुकूल माहौल तैयार किया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले वर्षों में सरकार स्टार्टअप्स को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने और रोजगार सृजन को और तेज करने के लिए हर संभव सहयोग देती रहेगी।

Commonwealth Speakers’ Conference का उद्घाटन: PM Modi का लोकतंत्र पर जोर

उद्यमियों से संवाद, अनुभव साझा

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने विभिन्न स्टार्टअप संस्थापकों से बातचीत की और उनके अनुभव सुने। उन्होंने कहा कि स्टार्टअप न केवल आर्थिक विकास को गति दे रहे हैं, बल्कि सामाजिक समस्याओं के समाधान में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं।

2016 से शुरू हुआ सफर, 10 साल में ऐतिहासिक बदलाव

गौरतलब है कि ‘स्टार्टअप इंडिया’ की शुरुआत 16 जनवरी 2016 को की गई थी, जिसका उद्देश्य नवाचार को बढ़ावा देना, उद्यमिता को प्रोत्साहित करना और भारत को जॉब सीकर से जॉब क्रिएटर की दिशा में आगे ले जाना था। दस वर्षों में यह पहल भारत की आर्थिक और तकनीकी प्रगति का एक मजबूत स्तंभ बन चुकी है।

अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

Exit mobile version