PM Modi नागालैंड, मेघालय और त्रिपुरा के मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे

नई दिल्ली: पूर्वोत्तर के तीन राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में प्रशंसनीय जीत के बाद, PM Modi त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय के मुख्यमंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए तैयार हैं।

यह भी पढ़ें: त्रिपुरा, नगालैंड में बनेगी बीजेपी की सरकार, मेघालय में त्रिशंकु विधानसभा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि त्रिपुरा में शपथ ग्रहण समारोह 8 मार्च को होगा, जबकि मेघालय और नागालैंड में 7 मार्च को होगा। पीएम मोदी के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, पूर्वोत्तर राज्यों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 मार्च को कोनराड संगमा के शपथ ग्रहण समारोह मे शामिल होंगे। जो मेघालय की राजधानी शिलांग में होगा। इस के अलावा वह गुवाहाटी में असम के कैबिनेट मंत्रियों के साथ बैठक भी करेंगे ।

पूर्वोत्तर के तीनो राज्यों में PM Modi सरकार

हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में, भाजपा ने त्रिपुरा में स्पष्ट बहुमत के साथ सत्ता बरकरार रखी। नागालैंड में इसने सहयोगी एनडीपीपी की मदद से सरकार बनाई। वही मेघालय में 59 में से 26 सीटों पर जीत हासिल कर वहाँ की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी।

तीनों राज्यों में भगवा खेमे की जीत के बाद, PM Modi ने दिल्ली में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि चुनाव परिणाम बताते हैं कि भारत में लोग लोकतंत्र और लोकतांत्रिक मूल्यों पर भरोसा करते हैं।

Exit mobile version