रक्षा मंत्री Rajnath Singh आज योग दिवस पर सेना के साथ लेंगे भाग, उधमपुर से देंगे सशक्त संदेश

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उधमपुर स्थित उत्तरी कमान में सेना के जवानों के साथ संवाद करते हुए "ऑपरेशन सिंदूर" को केवल एक सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि सीमा पार आतंकवादियों और उनके संरक्षकों के लिए एक स्पष्ट चेतावनी बताया।

21 जून 2025 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रक्षा मंत्री Rajnath Singh ने जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सेना के जवानों के साथ योग सत्र में भाग लिया। इस मौके पर उन्होंने “ऑपरेशन सिंदूर” पर स्पष्ट करते हुए कहा कि यह समाप्त नहीं हुआ है, बल्कि स्थगित हुआ है, और भारत अब आतंकवाद को किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं करेगा।

Yoga Day 2025: पीएम मोदी विशाखापत्तनम में योग का नेतृत्व करेंगे, बनेगा गिनीज रिकॉर्ड!

रक्षा मंत्री ने पड़ोसी देश को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भारत की एकता और अखंडता को कोई नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा, तो उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

उन्होंने उत्तर कमान के सैनिकों से मुलाकात के दौरान पीओके (पाक अधिकृत कश्मीर) में आतंकवाद के खिलाफ किए गए अभियानों में सशस्त्र बलों और खुफिया एजेंसियों की सटीकता, समन्वय और साहस की प्रशंसा की। Rajnath Singh ने कहा कि भारत की आतंकवाद नीति में जो बदलाव आया है, वह सैनिकों की वीरता और त्याग का परिणाम है। यह वक्तव्य न केवल भारत की आंतरिक सुरक्षा प्रतिबद्धता को दर्शाता है, बल्कि राष्ट्रीय संप्रभुता और रणनीतिक दृढ़ता का भी स्पष्ट संदेश देता है।

Rajnath Singh बोले: सैनिकों का साहस राष्ट्र की सबसे बड़ी संपत्ति है

Defence Minister Rajnath Singh will participate with the army on Yoga Day today, will give a strong message from Udhampur

रक्षा मंत्री Rajnath Singh ने उधमपुर स्थित उत्तरी कमान में सेना के जवानों के साथ संवाद करते हुए “ऑपरेशन सिंदूर” को केवल एक सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि सीमा पार आतंकवादियों और उनके संरक्षकों के लिए एक स्पष्ट चेतावनी बताया। उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन ने यह संदेश दिया है कि नया भारत आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा और अब राष्ट्र की सुरक्षा नीति में निर्णायक बदलाव आया है।

सैनिकों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने कहा कि सैनिक का जीवन साहस और बलिदान की मिसाल होता है, और भारतवर्ष उनके समर्पण के प्रति सदा ऋणी रहेगा।

रक्षा मंत्री ने बड़ा खाना (सेना में विशेष भोज) में भाग लिया और जवानों से शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहने का आग्रह किया। उनका संदेश स्पष्ट था—”यदि सैनिक मजबूत हैं, तो सीमाएं सुरक्षित हैं, और जब सीमाएं मजबूत होंगी, तभी भारत सशक्त होगा।”

Defence Minister Rajnath Singh will participate with the army on Yoga Day today, will give a strong message from Udhampur

कार्यक्रम में खुखरी नृत्य, भांगड़ा, कलारीपयट्टू और झांझ पटक जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जो सेना की विविधता और जीवंतता को दर्शाते हैं। इस अवसर पर थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी, उत्तरी कमान प्रमुख ले. जनरल प्रतीक शर्मा तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

आगे पढ़ें

संबंधित आलेख

Back to top button