Sambhal: शुगर मिल रजपुरा में सुरक्षा और जागरूकता अभियान

किसानों को 50% छूट पर एफआईआरबी मशीन वितरित की गई, जिसमें गन्ना और गेहूं बोने की मशीन 30 किसानों को दी गई।

Sambhal, उत्तर प्रदेश: डीएसएम शुगर मिल रजपुरा में सुरक्षा दृष्टिकोण से ट्रक, ट्रैक्टर और ट्रॉली पर रिफ्लेक्टर और रिफ्लेक्टिंग पेंट लगाए गए।

आज दोपहर एआरटीओ सम्भल अमिताभ चतुर्वेदी अपनी टीम के साथ यूनिट हेड आशीष कुमार शर्मा के नेतृत्व में शुगर मिल में वाहनों पर रात में चमकने वाले पेंट लगाने की प्रक्रिया में शामिल हुए।

Safety awareness campaign at Sugar Mill in Sambhal

Sambhal में “Zero FIR” और “E-FIR” जैसे नए कानूनी प्रावधानों पर दी गई विस्तृत जानकारी

इस दौरान खलीलपुर के किसान राहुल ने स्वयं अपनी ट्रॉली में चमकीला पेंट करवाया था। एआरटीओ चतुर्वेदी और आशीष शर्मा ने उन्हें बुलाकर गिफ्ट देकर सम्मानित किया और सभी किसानों से उनसे सीख लेने की अपील की।

Sambhal में कोहरे में वाहनों की दृश्यता सुधारने के लिए रिफ्लेक्टर अभियान शुरू

Safety awareness campaign at Sugar Mill in Sambhal

चतुर्वेदी ने कहा कि सभी वाहनों में ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए जिससे कोहरे में भी दूर से गाड़ियां दिखाई दें। यूनिट हेड आशीष शर्मा ने कहा कि मिल सभी वाहनों में रिफ्लेक्टर लगाएगी और किसानों से इस मुहिम में सहयोग का आग्रह किया। उन्होंने यह भी कहा कि बिना रिफ्लेक्टर या लाइट के वाहन न चलाएँ

साथ ही, किसानों को 50% छूट पर एफआईआरबी मशीन वितरित की गई, जिसमें गन्ना और गेहूं बोने की मशीन 30 किसानों को दी गई।

इस कार्यक्रम में वरिष्ठ महाप्रबंधक गन्ना इकबाल सिंह, रजन कुमार दीक्षित, महाप्रबंधक प्रशासन, संजय कुमार महाप्रबंधक वित्त एवं लेखा, ऋतुराज सिंह, लवीश कुमार, अवधेश दुबे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट

आगे पढ़ें

संबंधित आलेख

Back to top button