spot_img
NewsnowमनोरंजनSanam Teri Kasam 2 : नई प्रेम कहानी के साथ सनम तेरी...

Sanam Teri Kasam 2 : नई प्रेम कहानी के साथ सनम तेरी कसम के सीक्वल की शूटिंग शुरू

Sanam Teri Kasam 2 की तैयारियां हो चुकी हैं। सीक्वल की शूटिंग इस साल सितंबर-अक्टूबर महीने से शुरू हो जाएगी। शूटिंग मुंबई और दिल्ली में होगी।

‘Sanam Teri Kasam’ साल 2016 में रिलीज़ हुई थी। इसमें हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन ने मुख्य भूमिकाएँ निभाई थीं। जोड़ी राधिका राव-विनय सप्रू द्वारा निर्देशित और दीपक मुकुट द्वारा निर्मित है। दर्शकों को फिल्म बेहद पसंद आई थी। इसके गाने आज भी लोगों की जुबान पर हैं।

यह फिल्म एरिक सेगल के उपन्यास लव स्टोरी का आधुनिक रूपांतर है। यह फिल्म दुनिया भर में 5 फरवरी 2016 को रिलीज हुई थी। राधिका राव और विनय सप्रू, जो कहानी पर आधारित संगीत वीडियो बनाने में माहिर हैं, इस साल सितंबर-अक्टूबर में ‘सनम तेरी कसम’ के सीक्वल की शूटिंग शुरू करने के लिए तैयार हैं। फिल्म की शूटिंग मुंबई और दिल्ली की लोकेशन पर की जाएगी।

हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन की रोमांटिक ड्रामा, ‘सनम तेरी कसम’ को सिनेमाघरों में राज किए छह साल हो चुके हैं। फिल्म को इसके संगीत, कहानी और अभिनेताओं के लिए दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। फिल्म के निर्देशक राधिका राव और विनय सप्रू इस साल सितंबर-अक्टूबर में ‘सनम तेरी कसम’ के सीक्वल को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। फिल्म की शूटिंग जल्द ही मुंबई और दिल्ली में शुरू होगी।

यह भी पढ़ें: ‘Toolsidas Junior’: संजय दत्त, राजीव कपूर की फिल्म 4 मार्च को होगी रिलीज

Sanam Teri Kasam 2 में हर्षवर्धन राणे एक ओर महाकाव्य प्रेम-कहानी के साथ वापसी करेंगे।

Sanam Teri Kasam 2 की जल्द ही शूटिंग शुरू होगी।

इस खबर की पुष्टि करते हुए विनय सप्रू ने एक इंटरव्यू में बताया था, की “हम बहुत खुश हैं कि हम इसके लिए एक कहानी बनाने में सक्षम थे। इस बार कहानी मावरा की मृत्यु के बाद हर्षवर्धन राणे के चरित्र के बारे में है और उनके साथ क्या होता है। इस मायने में, फिल्में एक दूसरे से संबंधित हैं। हम सभी इसे लेकर बहुत उत्साहित हैं। हम बहुत सोच रहे थे कि अगली कड़ी में फिल्म को आगे ले जाने के लिए हम क्या कर सकते हैं। इस मुकाम तक पहुंचने में हमें छह साल लगे हैं। फिल्म ने एक मुकाम हासिल किया है और हम दर्शकों को निराश नहीं करना चाहते।”

यह भी पढ़ें: Drishyam 2 की शूटिंग शुरू, अजय देवगन द्वारा साझा की गई तस्वीर

 Sanam Teri Kasam 2: Harshvardhan is back with new love-story.
Sanam Teri Kasam 2 की तैयारियां हो चुकी हैं।

डायरेक्टर ने आगे कहा, हालांकि इरादा हमेशा था, लेकिन हम तब तक आगे नहीं बढ़े जब तक हमें एक ऐसी कहानी नहीं मिली, जो राधिका और मुझे दोनों को पसंद हो। ‘सनम तेरी कसम’ को लोग जहां इसके बेहतरीन गानों के लिए याद करते हैं, वहीं इसकी रोमांटिक स्टोरी भी बेहद खास है।

‘सनम तेरी कसम’ में मावरा होकेन की मौत, लेकिन क्या सीक्वल में उनका किरदार जिंदा हो सकता है। इस पर विनय ने कहा, ‘मुझे यकीन नहीं है कि हम इस बार ऐसा कर पाएंगे। पहली फिल्म में उनका सफर खत्म, इस बार हमें किसी और स्टार के साथ काम करना पड़ सकता है।

spot_img