Sambhal में ट्रैफिक जागरूकता अभियान, रिफ्लेक्टर टेप से रोकी जाएंगी दुर्घटनाएँ

कार्यक्रम के दौरान यातायात प्रभारी दुष्यंत बालियान, हेड कांस्टेबल सोनू, एडवोकेट नितिन राघव, एडवोकेट आमिर खान, मुदित शर्मा, शिवम शर्मा, सावन शर्मा, ओंकार एडवोकेट, और शगुन शर्मा समेत कई सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Sambhal: एडवोकेट ट्रस्ट ऑफ इंडिया (ATI) और ट्रैफिक विभाग, जनपद सम्भल के संयुक्त तत्वावधान में सड़क सुरक्षा को लेकर एक जनहितकारी अभियान संचालित किया गया।

Sambhal में ट्रैफिक नियमों पर फोकस, पुलिस ने बताया दुर्घटनाओं से बचाव का रास्ता

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य रात्रिकालीन समय में सड़क पर चलने वाले वाहनों की दृश्यता बढ़ाकर दुर्घटनाओं में कमी लाना था। इसके अंतर्गत ट्रैक्टर-ट्रॉली, ठेला, ई-रिक्शा, साइकिल और दोपहिया वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए गए, जिससे अन्य वाहन चालकों को इनकी उपस्थिति दूर से ही नजर आ सके।

Sambhal में चला सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान

इस पहल की थीम थी – “सड़क पर सुरक्षा, हर जीवन की रक्षा।” यह जागरूकता अभियान सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में सहायक सिद्ध होगा और लोगों में सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की भावना भी जागृत करेगा।

Traffic awareness campaign in Sambhal, accidents will be prevented with reflector tape

कार्यक्रम के दौरान यातायात प्रभारी दुष्यंत बालियान, हेड कांस्टेबल सोनू, एडवोकेट नितिन राघव, एडवोकेट आमिर खान, मुदित शर्मा, शिवम शर्मा, सावन शर्मा, ओंकार एडवोकेट, और शगुन शर्मा समेत कई सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह प्रयास समाज में सुरक्षा और सजगता का संदेश देने वाला रहा।

Sambhal से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट

आगे पढ़ें

संबंधित आलेख

Back to top button