राहुल गांधी: सरकार कर रही है खोखले वादे, “राष्ट्रीय आपदा है रोजगार की कमी”

Rahul Gandhi

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि देश में रोजगार की कमी राष्ट्रीय आपदा बन चुकी है, लेकिन केंद्र सरकार सिर्फ खोखले वादे कर रही है। उन्होंने एक खबर का हवाला देते हुए ट्वीट किया, ‘‘रोज़गार की कमी एक ऐसी राष्ट्रीय आपदा है जो गहराती जा रही है। मोदी सरकार सिर्फ़ खोखले वादे करना जानती है, समाधान करना नहीं।’’ कांग्रेस नेता ने जो खबर शेयर की उसमें कहा गया है कि गत सितंबर महीने के मुकाबले अक्टूबर महीने में रोजगार के अवसर में करीब 60 फीसदी की गिरावट आई है।

आगे पढ़ें

संबंधित आलेख

Back to top button