Sambhal पुलिस का बड़ा अभियान: ए.एच.टी. टीम ने बाल श्रम के खिलाफ चलाया जागरूकता अभियान

यह अभियान बाल संरक्षण, मानव तस्करी की रोकथाम और सामाजिक जागरूकता की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित हुआ।

जनपद Sambhal में पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई के आदेशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) अनुकृति शर्मा तथा क्षेत्राधिकारी बहजोई डॉ. प्रदीप कुमार के निर्देशन में थाना ए.एच.टी. टीम (Anti Human Trafficking Team) द्वारा बाल श्रम के खिलाफ एक व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया।

Sambhal में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

इस अभियान में निरीक्षक सत्य विजय सिंह, उपनिरीक्षक बाबू राम सैनी, कांस्टेबल अमित कुमार, नवीन कुमार, चालक कांस्टेबल मयंक, श्रम विभाग के श्रम प्रवर्तन अधिकारी मो. आजम, तथा एनजीओ ‘जस्ट राइट’ के प्रभारी श्री गौरी शंकर अपनी टीम के साथ शामिल हुए।

बाल श्रम के खिलाफ Sambhal पुलिस की सख्ती

अभियान के तहत बहजोई कस्बे के लगभग 20 प्रतिष्ठानों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान 12 नाबालिग बच्चों को रेस्क्यू कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। टीम ने प्रतिष्ठान मालिकों को बाल श्रम न कराने की सख्त चेतावनी दी और बताया कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को काम पर रखना कानूनन अपराध है।

साथ ही, आमजन को आपातकालीन सहायता हेतु टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1090, 1098, 108, 112, 1076, और 181 के बारे में जानकारी दी गई। यह अभियान बाल संरक्षण, मानव तस्करी की रोकथाम और सामाजिक जागरूकता की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित हुआ।

Sambhal से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट

Exit mobile version