Newsnowव्यंजन विधिTil Ke Laddu: सर्दियों की इस स्वादिष्ट मिठाई को बनाने की आसान...

Til Ke Laddu: सर्दियों की इस स्वादिष्ट मिठाई को बनाने की आसान रेसिपी

Til Ke Laddu खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और सर्दी-खांसी जैसी बीमारियां आपसे दूर रहेंगी। तिल के लड्डुओं को डाइट में शामिल करने से हड्डियों को कमजोर होने से बचाया जा सकता है।

Til Ke Laddu: सर्दियों में तिल खाना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। यह शरीर को गर्म रखता है और ऊर्जा देता है। तो अगर आप भी मीठा खाने के शौकीन हैं तो तिल के लड्डू को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। सर्दी के मौसम में तिल के लड्डू और तिल की चिक्की हर किसी को पसंद होती है। तिल में जिंक, आयरन और विटामिन ई जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

यह भी पढ़ें: Green Chana Pulao: इस सर्दियों में जरूर आजमाएं यह स्वास्थ्यवर्धक पुलाव

ज्यादातर लोग गुड़ के साथ तिल के लड्डू बनाते हैं लेकिन आज हम आपको तिल और मावा के लड्डू की रेसिपी बताएंगे। इन लड्डुओं का स्वाद बहुत ही लाजवाब होता है। तो आइए हम आपको बताते हैं कि तिल मावा के लड्डू कैसे बनाए जाते हैं।

Til Ke Laddu के स्वास्थ्य लाभ

Til Ke Laddu: Easy recipe to make this delicious winter sweet

Til Ke Laddu खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और सर्दी-खांसी जैसी बीमारियां आपसे दूर रहेंगी। तिल के लड्डुओं को डाइट में शामिल करने से हड्डियों को कमजोर होने से बचाया जा सकता है। अगर आपका शरीर दर्द और सूजन से परेशान है तो अपनी डाइट में तिल के लड्डू शामिल करें। तिल में मौजूद कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम और जिंक दिल को कई बीमारियों के खतरे से बचाने में मदद करते हैं।

Til Ke Laddu की सामग्री

Til Ke Laddu: Easy recipe to make this delicious winter sweet
  • तिल – 250 ग्राम
  • मावा – 200 ग्राम
  • पिसी चीनी – 250 ग्राम
  • काजू और बादाम के टुकड़े
  • छोटी इलायची – 7-8 कुटी हुई

Til Ke Laddu बनाने की विधि

Til Ke Laddu: Easy recipe to make this delicious winter sweet

यह भी पढ़ें: Spicy Chilli Garlic Momos: एक स्वादिष्ट इंडो-तिब्बती आनंद

तिल को साफ कर लें और एक पैन गर्म करें, अब तिल को मध्यम आंच पर हल्का भूरा होने तक भून लें। तिल को निकाल कर थोड़ा ठंडा होने दीजिये। भुने हुए तिलों में से आधा भाग निकाल कर मिक्सर में हल्का पीस लीजिए।

अब मावा को टुकड़ों में एक पैन में डालकर पिघला लें। मावा पिघलने के बाद गैस बंद कर दीजिए। अब एक बर्तन में भुने हुए तिल और पिघला हुआ मावा डालें। अब इसमें 250 ग्राम पिसी हुई चीनी मिलाएं और इन तीनों सामग्रियों को अच्छी तरह मिला लें। इसके बाद इसमें काजू और बादाम के बारीक कटे हुए टुकड़े, पिसी हुई इलायची डालकर एक बार फिर से अच्छे से मिक्स कर लीजिए। मावा और तिल के लड्डू का मिश्रण तैयार है।

जब मिश्रण थोड़ा ठंडा हो जाए तो हाथों पर घी लगाएं और मिश्रण का एक बड़ा चम्मच उठा लें। इसका एक गोल लड्डू बनाकर प्लेट में रख लीजिए। अब आपके तिल और मावा के लड्डू तैयार हैं।

अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

spot_img

Men Clothing

spot_img

सम्बंधित लेख

Our jewellery is designed to transcend trends and become heirlooms of your personal journey.spot_img
Shop now and celebrate heritage with a fresh twist! 👗🌸✨spot_img
Our collection ensures you carry confidence in every stitch.spot_img
spot_img