पैलेट गन घटना पर कांग्रेस का प्रदर्शन, Jairam Ramesh ने कहा- “FIR दर्ज करें, नंबर दें”

कांग्रेस नेता Jairam Ramesh ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी 20 जुलाई को कनॉट प्लेस में एक प्रदर्शनकारी पर कथित तौर पर पैलेट गन के इस्तेमाल के मामले में FIR दर्ज करने की मांग कर रही है।

इस मांग को लेकर राहुल गांधी समेत पार्टी नेताओं ने पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन पर विरोध प्रदर्शन किया।लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस नेताओं ने 20 जुलाई को पैलेट गन के कथित शिकार बने साहिल लोचव का साथ दिया और कहा कि जब तक FIR दर्ज नहीं हो जाती, वे धरना-प्रदर्शन जारी रखेंगे।

Jairam Ramesh ने पुलिस से FIR दर्ज करने की अपील की

कांग्रेस सांसद ने पत्रकारों से कहा, “हमारी मांग सीधी-सीधी है – FIR दर्ज करें और हमें FIR नंबर दें। साहिल ने सही मांग की है कि FIR दर्ज होनी चाहिए। विपक्ष के नेता राहुल गांधी इस मांग को उठा रहे हैं।

साहिल ने पुलिस द्वारा पैलेट गन के गैर-कानूनी इस्तेमाल के खिलाफ FIR की मांग की है। राहुल जी का रुख साफ है कि जब तक नई FIR दर्ज नहीं हो जाती, हम यहां (पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन) से नहीं हटेंगे। हम जो कर रहे हैं, वह संविधान के मुताबिक है।”

आज इससे पहले, प्रियंका गांधी वाड्रा, Jairam Ramesh, सलमान खुर्शीद, कुमारी शैलजा और देवेंद्र यादव समेत कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता धरने में शामिल होने के लिए पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन के बाहर जमा हुए थे।

लोचव ने इससे पहले 14 अगस्त को अपने वकीलों के साथ दिल्ली पुलिस से संपर्क किया था और लिखित शिकायत दी थी, लेकिन आरोप है कि उन्हें कोई I/O नंबर या पावती (acknowledgement) नहीं दी गई।

Giriraj Singh ने Vande Mataram विवाद पर Congress पर साधा निशाना, बोले-‘पार्टी Muslim League बन गई’

Rahul Gandhi लोचव के साथ दिल्ली पुलिस DCP ऑफिस पहुंचे, FIR की मांग

17 अगस्त को ईमेल और फ़ोन के ज़रिए फिर से शिकायत पर कार्रवाई की कोशिश की गई, लेकिन तब भी कोई I/O नंबर या पावती नहीं दी गई। राहुल गांधी आज केस दर्ज कराने के लिए लोचव के साथ दिल्ली पुलिस के DCP ऑफिस गए।

उन्होंने आरोप लगाया कि DCP ने एक बार फिर केस ऑफिसर या I/O नंबर की जानकारी नहीं दी। राहुल गांधी ने शिकायत दर्ज कराने के लिए पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में डिप्टी कमिश्नर ऑफ़ पुलिस (DCP) ऑफिस में दिल्ली पुलिस के सीनियर अधिकारियों से मुलाकात की।

शिकायतकर्ता के अनुसार, कथित घटना एक संज्ञेय अपराध (cognisable offence) है और इसके लिए FIR दर्ज की जानी चाहिए। सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी ने शिकायत पर कार्रवाई की मांग की और पीड़ित को न्याय दिलाने पर ज़ोर दिया।

अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

Exit mobile version