Mamata Banerjee ने काउंटिंग प्रक्रिया पर उठाए गंभीर सवाल

Bengal चुनाव 2026 की मतगणना के दौरान सियासी माहौल और ज्यादा गरम हो गया है। जैसे-जैसे रुझान सामने आ रहे हैं और BJP बढ़त दिख रही है, Mamata Banerjee ने चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
विषय सूची
काउंटिंग प्रक्रिया पर उठाए सवाल
Mamata Banerjee ने आरोप लगाया कि कई जगहों पर वोटों की गिनती को रोका गया और सही आंकड़े सामने नहीं लाए जा रहे। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी 100 से अधिक सीटों पर आगे है, लेकिन इसे रिपोर्ट नहीं किया जा रहा। उन्होंने चुनाव आयोग और केंद्रीय बलों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष नहीं लग रही है। उनके मुताबिक, कुछ जगहों पर जानबूझकर काउंटिंग में देरी की जा रही है ताकि राजनीतिक फायदा उठाया जा सके।
Mamata Banerjee ने कार्यकर्ताओं से की अपील
एक वीडियो संदेश में Mamata Banerjee ने अपने काउंटिंग एजेंट्स और उम्मीदवारों से अपील की कि वे काउंटिंग सेंटर न छोड़ें। उन्होंने कहा, “हिम्मत मत हारो, हम अंत में जीतेंगे।”
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि यह सब एक रणनीति के तहत किया जा रहा है, जहां शुरुआत में विपक्ष को बढ़त दिखाकर बाद में तस्वीर बदलने की कोशिश होती है।
रुझानों में BJP की बढ़त
चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार, BJP 294 सदस्यीय विधानसभा में 187 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि तृणमूल कांग्रेस (TMC) 92 सीटों पर सिमटती दिखाई दे रही है। अगर यह रुझान नतीजों में बदलते हैं, तो यह राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव होगा।
CCTV और एंट्री नियमों पर TMC ने उठाए सवाल, Shashi Panja बोलीं—हर दिन हो रही बेइज्जती
जश्न और विरोध के बीच माहौल
रुझानों के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोलकाता में जश्न मनाना शुरू कर दिया और नारेबाजी की। वहीं दूसरी ओर TMC की ओर से आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।
राज्य में पहले ही रिकॉर्ड स्तर की वोटिंग (92% से अधिक) देखी गई थी, जिससे चुनाव परिणामों को लेकर उत्सुकता और भी बढ़ गई है।
2021 से अलग तस्वीर?
2021 के विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने 213 सीटों के साथ बड़ी जीत हासिल की थी, जबकि BJP 77 सीटों के साथ मुख्य विपक्ष बनी थी। इस बार के रुझान पूरी तरह अलग तस्वीर दिखा रहे हैं, जिससे राज्य में संभावित सत्ता परिवर्तन की चर्चा तेज हो गई है।
अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें











