Sambhal: सिसौना डांडा मेले की सुरक्षा पर अधिकारियों की कड़ी नजर, डीआईजी ने दिए आवश्यक निर्देश
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुश्री अनुकृति शर्मा, क्षेत्राधिकारी गुन्नौर श्री आलोक सिद्धू सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं संबंधित विभागों के कर्मी भी उपस्थित रहे।

जनपद Sambhal में पुलिस उपमहानिरीक्षक मुरादाबाद परिक्षेत्र, मुरादाबाद श्री मुनिराज एवं पुलिस अधीक्षक सम्भल श्री कृष्ण कुमार बिश्नोई द्वारा थाना रजपुरा क्षेत्र अंतर्गत आयोजित सिसौना डांडा मेले का निरीक्षण किया गया।
Sambhal: मिशन इंटरनेशनल एकेडमी में भव्य पैरेंट-टीचर मीटिंग, शैक्षणिक और सामाजिक प्रगति पर जोर
श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर Sambhal पुलिस सतर्क

निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने मेला क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया तथा भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, आपातकालीन प्रतिक्रिया आदि बिंदुओं पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुश्री अनुकृति शर्मा, क्षेत्राधिकारी गुन्नौर श्री आलोक सिद्धू सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं संबंधित विभागों के कर्मी भी उपस्थित रहे। यह निरीक्षण मेले में आने वाले श्रद्धालुओं एवं नागरिकों की सुरक्षा, सुविधा और शांति व्यवस्था बनाए रखने की दृष्टि से किया गया।
सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट











